मोतिहारी:
उप विकास आयुक्त पूर्वी चंपारण डॉ. प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में 6 जून 2026 को डॉ. राधाकृष्णन सभागार, मोतिहारी में मनरेगा और जल संसाधन विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सभी कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, WRD के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता व कनीय अभियंता मौजूद रहे।
समीक्षा में सामने आया कि जून 2026 तक जिले को 36 लाख मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य मिला है, लेकिन अब तक सिर्फ 32% ही काम हुआ है। यह प्रगति राज्य औसत से भी काफी कम है। 175 पंचायतों में अभी भी मानव दिवस सृजन 200 से कम है। DDC ने सभी PO को प्रति पंचायत 500 लेबर इंगेजमेंट सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सार्वजनिक और निजी वृक्षारोपण की 14,470 योजनाएं चालू हैं। इनमें से सिर्फ 51% योजनाओं में ही इस वित्तीय वर्ष में मानव दिवस सृजित हुआ है। DDC ने जून माह में वृक्षारोपण की सभी योजनाओं पर शत-प्रतिशत लेबर डिमांड करने को कहा
जल जीवन हरियाली अभियान के तहत 2026-27 के लक्ष्यों की समीक्षा में पईन जीर्णोद्धार, सोख्ता निर्माण, निजी खेत-पोखरा और छत वर्षा जल संचयन के कामों में प्रगति कम पाई गई। DDC ने सभी PO को इनमें तेजी लाने का निर्देश दिय
लगातार समीक्षा के बाद भी कई प्रखंड मनरेगा के पैरामीटर पर पीछे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए 13 प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा से स्पष्टीकरण मांगा गया है। ये प्रखंड हैं: कल्याणपुर, पहाड़पुर, अरेराज, संग्रामपुर, कोटवा, मोतिहारी, केसरिया, तुरकौलिया, छौड़ादानों, पकड़ीदयाल, आदापुर, मेहसी और मधुबन।
वहीं तेतरिया प्रखंड के सेमराहा पंचायत के रोजगार सेवक मो. रिजवान अंसारी को स्पष्टीकरण के बाद भी काम में प्रगति न होने पर चयन मुक्त करने का निर्देश दिया गया।
जल संसाधन विभाग की 614 योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। लेकिन पोर्टल पर सिर्फ 465 की एंट्री हुई और महज 49 योजनाओं पर काम शुरू हुआ है। DDC ने सभी कार्यपालक अभियंता WRD को बची हुई सभी योजनाओं की एंट्री कराने और जिओ टैगिंग हो चुकी योजनाओं पर तुरंत काम शुरू करने का सख्त निर्देश दिया।
बैठक में डॉ. कुंदन निदेशक NEP, सभी कार्यपालक अभियंता WRD, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, कार्यपालक अभियंता मनरेगा और जिला मिशन प्रबंधक जल जीवन हरियाली अभियान उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : अमरजीत सिंह
















