वाराणसी:
ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार गुरुवार को मनाया जाएगा। भीषण गर्मी और लू के मद्देनजर शहर की अधिकतर मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज का समय बदल दिया गया है।
नमाजियों को गर्मी से राहत देने के लिए कई मस्जिदों में अलसुबह ही नमाज अदा की जाएगी। अधिकतर जगहों पर सुबह 6:30 बजे से नमाज शुरू हो जाएगी।
शहर की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज के समय का ऐलान कर दिया गया है।शहर की लंगड़े हाफिज मस्जिद में सबसे देर से सुबह 10 बजे नमाज होगी।
वहीं जामा मस्जिद, ज्ञानवापी, नई सड़क, दालमंडी और अन्य इलाकों की मस्जिदों में सुबह 6:30 से 8:30 बजे के बीच नमाज अदा की जाएगी।
मस्जिद कमेटियों ने नमाजियों से अपील की है कि वे समय से पहुंचें और गर्मी से बचाव के लिए टोपी, रुमाल व पानी साथ रखें। प्रशासन ने भी ईदगाहों और मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
















