लेहरा शाख नहर पर अतिक्रमण से किसानों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी;

शहाबगंज,चंदौली राइट कैनाल की लेहरा शाख नहर पर बढ़ते अतिक्रमण और सफाई व्यवस्था बदहाल होने को लेकर किसान विकास मंच ने नाराजगी जताई है। संगठन..

शहाबगंज,चंदौली

राइट कैनाल की लेहरा शाख नहर पर बढ़ते अतिक्रमण और सफाई व्यवस्था बदहाल होने को लेकर किसान विकास मंच ने नाराजगी जताई है। संगठन मंत्री एवं सलाहकार अनिल कुमार सिंह ने भीषण गर्मी में नहर का निरीक्षण कर सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।

निरीक्षण के दौरान पहाड़पुर गांव के सामने नहर में पेड़, सरपत और झाड़ियां लगाए जाने तथा बेहया फैल जाने से जल निकासी बाधित मिलने की बात कही गई। किसान नेताओं का कहना है कि अतिक्रमण के कारण बरसात में पहाड़पुर, मसोई, हड़ौरा, जिगिना और अमांव गांवों में जलभराव की समस्या बढ़ जाती है, जिससे फसलें प्रभावित होती हैं।

किसानों ने बताया कि धान की कटाई के समय खेतों में पानी भरा रहने से महंगी चेन कंबाइन से कटाई करानी पड़ती है, जबकि बड़े हार्वेस्टर खेतों में धंस जाते हैं। इससे अगली फसल की बुवाई भी प्रभावित होती है। साथ ही नहर के टेल तक समय से पानी नहीं पहुंच पा रहा है।

अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में पहले भी अधिशासी अभियंता हरेंद्र कुमार को फोन से अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

मौके पर पहुंचे किसान विकास मंच के पदाधिकारियों ने अधिशासी अभियंता हरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता राकेश तिवारी और अवर अभियंता हीरा लाल से जल्द अतिक्रमण हटाने और नहर की सफाई कराने की मांग की।

संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने चेतावनी दी कि बरसात से पहले नहर को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया तो किसान विकास मंच जिलाधिकारी से शिकायत करने के साथ अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेगा।

वहीं अधिशासी अभियंता हरेंद्र कुमार ने जल्द जांच कर जेसीबी से अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया

रिपोर्ट – मोहम्मद तस्लीम

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed