रामनगर पुलिस की तत्परता: 58 वर्षीय गुमशुदा महिला को 24 घंटे में खोजकर परिजनों को सौंपा;

वाराणसी: थाना रामनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 58 वर्षीय गुमशुदा महिला को खोजकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस तत्परता..

वाराणसी:

थाना रामनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 58 वर्षीय गुमशुदा महिला को खोजकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस तत्परता से परिजनों ने राहत की सांस ली और थाना रामनगर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

दिनांक 04.05.2026 को रामनगर थाने पर एक प्रार्थना पत्र मिला, जिसमें आवेदक ने बताया कि उसकी 58 वर्षीय माता सुबह 8 बजे घर से सामान लेने निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। शिकायत के आधार पर थाना रामनगर पर गुमशुदगी संख्या-014/2026 दर्ज की गई।

प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर पाण्डेय ने मामले की जांच उ0नि0 देवेन्द्र गुप्ता को सौंपी। जांचकर्ता ने मिशन शक्ति प्रभारी म०उ0नि0 सुजाता चटर्जी की टीम के साथ मिलकर तत्काल कार्रवाई शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी संसाधनों की मदद से पुलिस टीम ने कुछ ही घंटों में महिला को सकुशल बरामद कर लिया।

महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। खुशी से भावुक परिजनों ने रामनगर पुलिस की कार्यकुशलता और संवेदनशीलता की सराहना की।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम: 

प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर पाण्डेय,

उ0नि0 देवेन्द्र गुप्ता,

म0उ0नि0 सुजाता चटर्जी

रि0का0 कृष्ण कुमार


Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed