वाराणसी
दिनांक 24.04.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी “मोहित अग्रवाल” के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन, वाराणसी में प्रशिक्षणरत महिला आरक्षियों की प्रस्तावित पासिंग आउट परेड के दृष्टिगत भव्य ग्रैंड रिहर्सल सम्पन्न हुआ,
जो महिला सशक्तिकरण, अनुशासन, दक्षता एवं जनसेवा के प्रति पुलिस विभाग की प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। प्रशिक्षण अवधि में अनुशासन, दक्षता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रथम परेड कमाण्डर रेनू, द्वितीय रोशनी गुप्ता व तृतीय रोशनी देवी सहित 18 महिला आरक्षियों को पासिंग आउट परेड समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा ।

वर्तमान में कुल 491 महिला पुलिस कर्मी आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं, जो शीघ्र ही पुलिस सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु तैयार हैं। पासिंग आउट परेड के लिए 18 टोलियों का गठन किया गया है, जिनमें सभी प्रशिक्षु आरक्षियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।
दिनांक 26.04.2026 को प्रातः 08:30 बजे आयोजित होने वाली इस परेड को “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ”द्वारा लाइव संबोधित किया जाएगा, जो प्रशिक्षुओं के लिए प्रेरणा एवं उत्साह का विशेष अवसर होगा।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि परेड उपरांत सभी महिला आरक्षियों को विभिन्न थानों पर तैनात किया जाएगा, जहाँ वे महिला सुरक्षा, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण तथा आमजन की सेवा एवं सहायता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
यह आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में महिलाओं की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक एवं ऐतिहासिक पहल है ।

उक्त के दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरि मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट – राहुल मोदनवाल
















