वाराणसी:
भोजपुरी संगीत की दुनिया में नया धमाल मचाने के लिए ‘राउंड राउंड‘ गाने की लॉन्चिंग वाराणसी में की गई। इस मौके पर भोजपुरी के सुपरस्टार अरविंद अकेला ‘कल्लू’ और मशहूर गायिका शिल्पी राज काशी पहुंचे।
मीडिया से खास बातचीत में दोनों कलाकारों ने बताया कि यह गाना ‘पारा म्यूजिक‘ प्लेटफॉर्म के तहत ‘राउंड राउंड’ के नाम से लॉन्च किया जा रहा है। अरविंद अकेला ‘कल्लू’ ने कहा, “हम सभी कलाकार आप दर्शकों से चाहते हैं कि जिस तरह आपने हमारे पिछले गानों को ढेर सारा प्यार दिया है, उसी तरह इस नए गाने को भी बढ़-चढ़कर प्यार दें।”

भोजपुरी गायिका शिल्पी राज ने काशी वासियों से भावुक अपील की। उन्होंने कहा, “आप सभी काशी वासियों से हाथ जोड़कर मैं शिल्पी राज निवेदन करती हूं कि हमारे इस गाने को अपना आशीर्वाद दें। आपका प्यार ही हमारी ताकत है।”
लॉन्चिंग के दौरान फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। दोनों कलाकारों ने कहा कि भोजपुरी को नए मुकाम तक ले जाने के लिए वे लगातार प्रयोग कर रहे हैं और ‘राउंड राउंड‘ उसी कड़ी का हिस्सा है।
रिपोर्ट – विवेक कुमार यादव
















