बिहार मोतिहारी:
स्थानीय रैमसन प्लाजा में भाजपा मोतिहारी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूरा करने के उपलक्ष्य में विशेष जनसंपर्क अभियान बैठक आयोजित की गई।
विशेष जनसम्पर्क अभियान बैठक को संबोधित करते हुए सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने इस दौरान मोदी सरकार की जनहितकारी योजनाओं, विकसित भारत के संकल्प, आत्मनिर्भर भारत, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित, युवाओं के लिए नए अवसर तथा देश की आधारभूत संरचना और वैश्विक प्रतिष्ठा में हुई अभूतपूर्व प्रगति पर विस्तार से चर्चा की।

श्री सिंह ने कहा कि “12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” यही नए भारत की पहचान और विकसित भारत-2047 की मजबूत नींव है।
उक्त बैठक में मोतिहारी विधायक पूर्व मंत्री बिहार सरकार प्रमोद कुमार, उप महापौर डॉ० लालबाबू प्रसाद, शिक्षाविद डॉ० अरुण कुमार, अमित सेन, आलोक शर्मा, श्यामनंदन राम, डॉ० राकेश कुमार, डॉ० शकुन्तला सिंह, मधुसूदन जालान,डॉ० दिलीप कुमार, डॉ० के०के०झा, डॉ० हेना चंद्रा, डॉ० सुभाष चंद्रा सहित बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, सामाजिक एवं व्यवसायी संगठन के लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – अमरजीत सिंह
















