मोतिहारी: ’10 हजार दो, तभी साइंस में एडमिशन होगा’ — शिक्षक का रिश्वत मांगता ऑडियो वायरल, शिक्षा विभाग में हड़कंप;

मोतिहारी, बिहार शिक्षा के मंदिर में ज्ञान नहीं, रिश्वत की बोली लग रही है। पूर्वी चंपारण के अरेराज प्रखंड स्थित उत्क्रमित प्लस-2 उच्च विद्यालय झखरा..


मोतिहारी, बिहार

शिक्षा के मंदिर में ज्ञान नहीं, रिश्वत की बोली लग रही है। पूर्वी चंपारण के अरेराज प्रखंड स्थित उत्क्रमित प्लस-2 उच्च विद्यालय झखरा से सामने आए एक वायरल ऑडियो ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वायरल ऑडियो में एक कथित कंप्यूटर शिक्षक इंटर साइंस में स्पॉट एडमिशन दिलाने के नाम पर छात्र से दस हजार रुपये की रिश्वत मांगते सुनाई दे रहे हैं। बातचीत में छात्र बार-बार रहम की गुहार लगाते हुए सात हजार रुपये देने की पेशकश करता है, लेकिन गुरुजी अपने रेट से टस से मस नहीं होते।

कथित तौर पर शिक्षक साफ कहते सुनाई देते हैं: “दस हजार से एक रुपया कम में साइंस में एडमिशन नहीं होगा। सीटें पहले से बुक हैं। पैसा दे दो, झखरा हो या गोविंदगंज, कहीं भी स्पॉट एडमिशन करवा देंगे, किसी को भनक तक नहीं लगेगी।”

350 रुपये अलग, नया मोबाइल-ईमेल भी मांगा
ऑडियो में दावा है कि 10 हजार की रिश्वत के अलावा नामांकन शुल्क अलग से देना होगा। इतना ही नहीं, स्पॉट एडमिशन के आवेदन के लिए 350 रुपये, दूसरा मोबाइल नंबर और अलग ई-मेल आईडी की भी मांग की जा रही है। पूरा संवाद सुनकर लगता है मानो स्कूल नहीं, एडमिशन का गुप्त सौदा चल रहा हो।

गौरतलब है कि बीते एक महीने के भीतर मोतिहारी में नामांकन और टीसी के नाम पर पैसे लेने से जुड़े कई ऑडियो-वीडियो सामने आ चुके हैं। ताजा वायरल ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर भारी आक्रोश है।

लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब छात्र को प्रवेश के लिए ही रिश्वत देने पर मजबूर किया जाएगा तो उसके भविष्य की दिशा क्या होगी। आरोपित शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

रिपोर्ट – अमरजीत सिंह

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed