मोतिहारी: पहाड़पुर में 8.6 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त;

पहाड़पुर, मोतिहारी बिहार में पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने पहाड़पुर में बड़ी कार्रवाई की है। टीम..



पहाड़पुर, मोतिहारी
बिहार में पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने पहाड़पुर में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने दुधियावा सरेया सड़क किनारे छापेमारी कर 8.640 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। तस्करी में इस्तेमाल हो रही मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है।

उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि दुधियावा सरेया रोड पर शराब की बड़ी खेप की डिलीवरी होने वाली है। सूचना पर उप-निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में उत्पाद सिपाही आकाश राज और सशस्त्र बल के जवान रोहीत रंजन ने तत्काल घेराबंदी की। मौके से दो आरोपियों को शराब समेत दबोच लिया गया।

दोनों आरोपी पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सरेया अहिर टोली के रहने वाले हैं:

  1. बुलेट कुमार, 24 वर्ष, पिता: विधार्थी यादव
  2. अरुण कुमार यादव, 23 वर्ष, पिता: गोपाल यादव

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से ये सामान मिले:

  • 08.640 लीटर अवैध विदेशी शराब
  • 01 मोटरसाइकिल – शराब ढोने में इस्तेमाल हो रही
  • गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा-30(a) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह धारा अवैध शराब रखने, बेचने और परिवहन के संगीन अपराध में लगती है। उत्पाद विभाग आगे की विधिक कार्रवाई में जुटा है।

रिपोर्ट : अमरजीत सिंह

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed