थाना चील्ह पुलिस द्वारा नौकरी दिलाने झांसा देकर पैसों को ठगी तथा कूटरचित नियुक्ति पत्र देने के अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त गिरफ्तार;

मीरजापुर थाना चील्ह पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख रुपए ठगने और कूटरचित नियुक्ति पत्र देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार..

मीरजापुर 
थाना चील्ह पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख रुपए ठगने और कूटरचित नियुक्ति पत्र देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़ित दंपति को नौकरी का झांसा देकर पैसा ऐंठने के बाद धमकी भी दे रहा था।

17 मार्च 2026 को वादी धीरज मिश्रा पुत्र केदारनाथ मिश्रा निवासी चेकसारी, थाना चील्ह ने तहरीर दी थी कि आरोपी ने उसे और उसकी पत्नी को नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख रुपए ठग लिए। साथ ही फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया। पैसा वापस मांगने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी।

तहरीर के आधार पर थाना चील्ह में मु.अ.सं. 38/2025 धारा 316(2), 318(4), 319(2), 352, 351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक ने घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

इसी क्रम में 7 जून 2026 को उप निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव व प्रहलाद यादव की टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेकसारी से पुरजागीर जाने वाले मार्ग से नामजद अभियुक्त ताराशंकर तिवारी पुत्र स्व. रामाजा निवासी चेकसारी, थाना चील्ह को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

रिपोर्ट : आनंद यादव

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed