वाराणसी: पेंशनर्स की बैठक में 8वें वेतन आयोग और वन रैंक वन पेंशन की मांग, 25 जून को भेजेंगे ज्ञापन;

वाराणसीवरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश, शाखा वाराणसी की मासिक बैठक रविवार को डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन, वरुणापुल, नदेसर में आयोजित हुई। बैठक की..


वाराणसी
वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश, शाखा वाराणसी की मासिक बैठक रविवार को डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन, वरुणापुल, नदेसर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष राजेश्वर पाण्डेय ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री जयराज बहादुर सिंह ने किया।

बैठक में नए सदस्यों का सम्मान किया गया। 29 मई 2026 को संस्थान के अध्यक्ष राजेश्वर पाण्डेय को “काशी रत्न-26” और आजीवन सदस्य डॉ. आनन्द पाल राय को “लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड-26” से आई.ए.जे. द्वारा सम्मानित होने पर उनका अभिनंदन किया गया।

पेंशनर्स ने प्रांतीय संगठन के आह्वान पर 23-24 मई को सोशल मीडिया पर चलाए गए “वैलिडेशन एक्ट वापस लो, पेंशन हमारा अधिकार, पेंशन हमारा सुरक्षित भविष्य” अभियान का समर्थन किया।

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 25 जून 2026 को महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय वित्त मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रदेश के वित्त मंत्री को ई-मेल व स्पीड पोस्ट से ज्ञापन भेजा जाएगा। सरकार से मांगों के शीघ्र निस्तारण की अपील की जाएगी।

मुख्य मांगें:

  1. सभी पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाए
  2. पेंशन राशीकरण की कटौती अवधि 15 वर्ष से घटाकर 11 वर्ष की जाए
  3. 65 वर्ष की आयु पर 15%, 70 वर्ष पर 10% और 75 वर्ष पर 15% पेंशन वृद्धि की जाए
  4. वन रैंक वन पेंशन योजना लागू हो
  5. वक्ताओं ने कहा कि पेंशनर्स अपने अधिकारों के लिए संघर्ष को तैयार हैं। बैठक में सदस्य संख्या बढ़ाने और संगठन की वित्तीय स्थिति मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।

बैठक को ई. आनन्द लाल, ई. संजय कुमार श्रीवास्तव, के.आर. शास्त्री, बंशी लाल जायसवाल, सुकम सिंह, ई. सी.बी. सिंह, संत लाल यादव, डॉ. उमेश चन्द्र राय, आनन्द राय, अवधेश शर्मा और आर.के. सिंह ने संबोधित किया।

रिपोर्ट : विवेक कुमार यादव

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed