वाराणसी
रामनगर न्यू कॉलोनी जनकपुर स्थित संकट हरण मंदिर के प्रथम स्थापना दिवस के पावन अवसर पर अखंड रामायण पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
इस धार्मिक आयोजन में कैंट के लोकप्रिय विधायक सौरभ श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता व तमाम गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

मंदिर परिसर में सुबह से ही अखंड रामायण पाठ शुरू हुआ, जिसके समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।
आयोजन समिति ने बताया कि मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने मंदिर में दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय लोगों व मंदिर समिति का विशेष योगदान रहा।
















