नगर पंचायत चकिया में विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं को लेकर अध्यक्ष से मिले भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी शुभम मोदनवाल;

चकिया भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता शुभम मोदनवाल ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव से शिष्टाचार भेंट की। इस..

चकिया

भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता शुभम मोदनवाल ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान नगर में चल रहे विकास कार्यों एवं विभिन्न जनहित विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

भेंट के दौरान शुभम मोदनवाल ने नगरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर में स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने, सार्वजनिक स्थलों पर शीतल पेयजल की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा खराब पड़े वाटर कूलरों की मरम्मत कराने संबंधी सुझाव अध्यक्ष के समक्ष रखे। साथ ही आवश्यकता वाले स्थानों पर अतिरिक्त वाटर कूलर लगाए जाने का भी अनुरोध किया।

नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने सुझावों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया तथा कहा कि नगर के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

शुभम मोदनवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के बीच नियमित संवाद से विकास कार्यों को और अधिक गति मिलती है तथा जनसमस्याओं का समाधान प्रभावी ढंग से हो पाता है। इस अवसर पर नगर हित एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक एवं रचनात्मक विचार-विमर्श हुआ।

रिपोर्ट : शुभम मोदनवाल

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed