वाराणसी:
ग्रीष्म काल में जन सामान्य को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गठित सचल दल ने शुक्रवार को आदमपुर और हरशोस स्थित दो आइसक्रीम कारखानों में छापेमारी की।

सचल दल ने आदमपुर स्थित संदीप पटेल की आइसक्रीम कारखाने और हरशोस में स्थित काशी अमृत आइसक्रीम विनिर्माण इकाई का निरीक्षण किया। काशी अमृत के मालिक चंदन कुमार मौके पर मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान दोनों खाद्य कारोबारकर्ताओं के पास खाद्य पंजीकरण नहीं मिला। आइसक्रीम की गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर दोनों प्रतिष्ठानों से नियमानुसार नमूने जांच के लिए लिए गए।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से दोनों खाद्य प्रतिष्ठानों का कारोबार बंद करवा दिया है। निर्देश दिया गया है कि खाद्य पंजीकरण कराने के बाद ही कारोबार शुरू करें।
इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय बहादुर, पंकज कुमार यादव और रामचरण यादव शामिल रहे।
रिपोर्ट : रामबिलास यादव
















