वाराणसी
दिनांक 26.05.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा थाना बड़ागाँव का निरीक्षण एवं सर्किल पिण्डरा के थाना बड़ागाँव, फूलपुर व सिंधौरा का अर्दली रूम कर कानून-व्यवस्था, विवेचना, तकनीकी पुलिसिंग एवं अपराध नियंत्रण संबंधी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान थाना फूलपुर के बहुचर्चित मनीष सिंह हत्याकाण्ड प्रकरण में अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, NSA एवं गैंगस्टर एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई, हिस्ट्रीशीट खोलकर सतत निगरानी तथा फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित कर दोषियों को शीघ्र कठोर दंड दिलाए जाने के निर्देश दिए गए।
पुलिस आयुक्त द्वारा “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के अंतर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 300 से अधिक वाहनों के विरुद्ध थाना फूलपुर द्वारा की गई सख्त सीज कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए सभी थानों को इसी प्रकार सघन अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया।

साथ ही विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण, प्रत्येक मुकदमे में शत-प्रतिशत यूनिक SID निर्माण तथा नव नियुक्त आरक्षियों को सीसीटीएनएस, सीडीआर विश्लेषण, ई-साक्ष्य, ई-समन एवं आधुनिक तकनीक आधारित पुलिसिंग का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें टेक-सैवी एवं फील्ड दक्ष बनाने के निर्देश दिए गए ।
इस दौरान पुलिस उपायुक्त गोमती जोन स नीतू, अपर पुलिस उपायुक्त निपेन्द्र सहित संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
















