सुबह छावनी तो शाम रामनगर में घर-घर पहुंचे विधायक सौरभ श्रीवास्तव;

वाराणसी: जनता से सीधे संवाद कर समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए चलाए जा रहे “आपका विधायक – आपके द्वार” अभियान के तहत कैण्ट विधायक..

वाराणसी:

जनता से सीधे संवाद कर समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए चलाए जा रहे “आपका विधायक – आपके द्वार” अभियान के तहत कैण्ट विधायक सौरभ श्रीवास्तव शनिवार को दिनभर जनसंपर्क में जुटे रहे। सुबह छावनी तो शाम को रामनगर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर और दुकानों पर पहुंचकर उन्होंने लोगों से मुलाकात की।

सुबह-सुबह छावनी मण्डल के कार्यकर्ताओं के साथ विधायक सदर बाजार क्षेत्र पहुंचे। वहां स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों से संवाद कर मूलभूत समस्याओं की जानकारी ली। शाम को रामनगर मण्डल के कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर जनसंपर्क किया।

विधायक ने लोगों से सीधे मुलाकात कर सड़क, जलनिकासी, पेयजल, विद्युत व्यवस्था समेत अन्य स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की। नागरिकों द्वारा समस्याएं बताने पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई। कार्यकर्ताओं ने सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियों और विकास कार्यों को भी जनता के बीच रखा।

जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्र में उत्साह दिखा। स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत किया और भाजपा सरकार के विकास कार्यों पर विश्वास जताया। लोगों ने अभियान को जनता से जुड़ने का सकारात्मक प्रयास बताया।

इस अवसर पर काशी क्षेत्र महिला मोर्चा अध्यक्ष नम्रता चौरसिया, मण्डल अध्यक्ष मुकेश गुप्ता व प्रीति सिंह बघेल, राजकुमार दास, शैलजा श्रीवास्तव, संतोष द्विवेदी, सृजन श्रीवास्तव, जीतेन्द्र पांडेय, राजकुमार शर्मा, रितेश राय, महेश गुप्ता, कुलदीप सेठ, संदीप पाल, रितेश पाल गौतम, अम्बरीष सिंह, जितेंद्र गुप्ता, महेंद्र पाठक, गौरव गुप्ता, ऋषभ सिन्हा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports