वाराणसी

लोहता के अयोध्यापुर ग्राम सभा में पिछले लगभग एक वर्ष से पिच रोड का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क बनने से पहले ही जगह-जगह से उखड़ने लगी है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।
यह सड़क अकेलवा से लहरतारा जाने वाले मुख्य मार्ग से जुड़ती है। यह सरहरी, गिरधरपुर और सिरसा से होकर अयोध्यापुर के मुख्य मार्ग तक जाती है। इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है।
अधूरे निर्माण और कथित घटिया गुणवत्ता के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।
वहीं स्थानीय राजेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, रामकुमार, राजेश कुमार, राजेंद्र सिंह, पवन यादव समेत ग्राम वासियों ने इस बात को लेकर परेशान दिख रहे हैं उनका कहना है कि जल्द से जल्द अच्छे लागत से इसको बनाया जाए
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार शिकायत की है, लेकिन न तो ठेकेदार मौके पर पहुंचा और न ही किसी स्थानीय जनप्रतिनिधि ने स्थिति का जायजा लिया। लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई है।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द निर्माण कार्य की जांच कराने और गुणवत्तापूर्ण तरीके से सड़क को पूरा कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।
रिपोर्ट – रामबिलास यादव
