प्रयागराज में लगने वाले माघ मेले के लिए रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
इनमें से अधिकांश ट्रेनें वाराणसी और बनारस रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी।
रेलवे प्रशासन की ओर से 00501 कासगंज-झूसी माघ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन कासगंज से 28 से 30 दिसंबर को इकहरी यात्रा के लिए किया जाएगा। 00502 लालकुआं-प्रयागराज रामबाग माघ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी 30 दिसंबर को चलेगी।
इसमें एसएलआर के 2, सामान्य द्वितीय श्रेणी/शयनयान श्रेणी के 14 कोचों सहित कुल 16 कोच लगाये जाएंगे।
