वाराणसी
36वीं वाहिनी पीएसी, रामनगर, वाराणसी में ‘पीएसी पूर्वी जोन अंतर वाहिनी हैण्डबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता 2026’ का भव्य उद्घाटन सेनानायक डॉ0 अनिल कुमार पाण्डेय (आईपीएस )के द्वारा किया गया.
सर्वप्रथम सेनानायक के आगमन पर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया.

सेनानायक द्वारा सभी टीम के कोच से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया गया.

10 वाहिनी के 181 खिलाड़ियों द्वारा इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया है. सर्वप्रथम सभी टीमों द्वारा मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि का अभिवादन किया गया. तत्पश्चात बास्केटबॉल का मैच शुरुआत की गई.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा सभी टीमों को शुभकामनाएं दी गई.

इस अवसर पर प्रमोद कुमार यादव -उपसेनानायक, राजेश कुमार -सहायक सेनानायक, कैलाश नाथ यादव -शिविरपाल, सुरेंद्र कुमार -सूबेदार मेजर सहित भारी संख्या में दर्शक गण मौजूद रहे।
