वाराणसी

दिनांक 6 जनवरी मंगलवार को सिखों के 10 वें गुरु खालसा पंथ के संस्थापक धन धन श्री गुरु गोविंद महाराज जी का प्रकाश पर्व गुरुद्वारा सिंह सभा में समूह साध संगत एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से बड़े ही श्रद्धा उल्लास और धार्मिक वातावरण के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर गुरुद्वारा में विशेष दीवान का आयोजन किया गया. गुरुद्वारा को आकर्षक रंग बिरंगे फूलों व रोशनी से सजाया गया था।
इस मौके पर पोन्टा साहिब से आए रागी जत्था भाई सरबजीत सिंह जी गुरु घर के ज्ञानी भाई बलवीर सिंह जी ने अपनी मधुर वाणी से शबद कीर्तन कर संगतों को निहाल किया।
सुबह से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में दोपहर करीब 3: 30 बजे तक शबद कीर्तन का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में संगतों ने सहभागिता ली इसके उपरान्त गुरु का अटूट लंगर चलता रहा।
प्रकाश पर्व के अवसर पर रामनगर सहित दूर दराज क्षेत्रों से भारी संख्या में संगत पहुंची।
कार्यक्रम में सिक्ख समाज के साथ – साथ अन्य धर्मों के लोगों की उपस्थिति रही. जिससे आपसी सोहार्द और भाईचारे का सुंदर संदेश देखने को मिला
