वाराणसी
लोहता क्षेत्र के धन्नीपुर गांव के गोल्डेन पब्लिक स्कूल में रविवार को 14 वां वार्षिकोत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कृषि विभाग के प्रो0 डाक्टर कल्याण गडई विभागाध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित करके किया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने गणेश वंदना गाया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने डांस, नृत्य, आपरेशन सिन्दूर का नाटक प्रस्तुति दिखाकर लोगों को मुग्ध कर दिया।

बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान के हेड डाक्टर विरेन्द्र कमलवंशी ने कार्यक्रम में प्रथम द्वितीय, तृतीय आये बच्चों को पुरस्कृत किया। उन्होंने एक सम्बोधन में स्कूल की प्रगति और बच्चों के प्रतिभा की सराहना करते हुए उत्साह वर्धन किया। गोल्डेन पब्लिक स्कूल की प्रिन्सपल सुनीता श्रीवास्तवा ने हेड स्पीच दिया।
प्रबंधक आनंद कुमार श्रीवास्तव ने स्कूल के बच्चों के उज्जवल भविष्य की सराहना किया।
कार्यक्रम का अंत में होली गीत पर छात्रों ने डांस करके लोगों को ताली बजाने को मजबूर कर दिया। धन्यवाद, समापन शाइस्ता अंजुम ने किया।
रिपोर्ट – रामबिलास यादव
