वाराणसी
आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्रीश्री रविशंकर 17 मार्च को काशी आएंगे। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में अपने अनुयायियों से शाम चार बजे मिलेंगे। एक सत्र को संबोधित भी करेंगे।
अपराह्न करीब ढाई बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। श्रीश्री रविशंकर हवाईअड्डा से सीधे विश्वनाथ धाम जाएंगे।
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद शक्तिपीठ विशालाक्षी देवी मंदिर भी जाएंगे। रुद्राक्ष सभागार में ध्यान, गान और सत्संग के बाद वह शाम को रवाना हो जाएंगे।
