वाराणसी
वाराणसी में लगातार बढ़ती ठंड, घना कोहरा और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश के अनुसार जनपद में प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में 10 जनवरी 2026 तक शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।
यह आदेश सरकारी, परिषदीय, निजी मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा। हालांकि यू-डायस और बीआरसी से जुड़े कार्यों के लिए संबंधित विद्यालय खुले रहेंगे और विभागीय व अन्य आवश्यक कार्यों में लगे शिक्षक व कर्मचारी पूर्व की तरह उपस्थित रहेंगे।
प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को ठंड से बचाएं और जारी निर्देशों का पालन करें।
