वाराणसी
दिनांक: 08 मार्च 2026 सीर गोवर्धनपुर, वार्ड नं. 23, वाराणसी लगातार बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर के दामों में हो रही भारी बढ़ोतरी के विरोध में वार्ड नंबर 23 सीर गोवर्धनपुर में समाजवादी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलेंडर को माला पहनाकर “अलविदा” कहा गया और यह संदेश दिया गया कि महंगाई के कारण आम जनता को फिर से चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वर्ष 2014 में कांग्रेस (यूपीए) सरकार के समय घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत लगभग 410 रुपये थी, जो आज बढ़कर करीब 916 रुपये तक पहुंच गई है। लगातार बढ़ती महंगाई के कारण आम लोगों के लिए रसोई चलाना, बच्चों की शिक्षा और दवाइयों का खर्च उठाना बेहद कठिन होता जा रहा है।

इस मौके पर बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी, समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष अमन यादव ने कहा कि 2014 में बड़े-बड़े वादों और “बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार” जैसे नारों के साथ सत्ता में आई सरकार आज महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से गरीब और मध्यम वर्ग की कमर टूट चुकी है और सरकार को तुरंत जनता को राहत देने के लिए कदम उठाने चाहिए।
इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से अमन यादव (महानगर अध्यक्ष, बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी, समाजवादी पार्टी), दीपा यादव, कुमकुम, कलावती देवी, बंदना, माघुरी, ऊषा, अंकित सहित कई स्थानीय महिलाएं, बच्चे और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने थाली और बर्तन बजाकर तथा पोस्टर-बैनर के माध्यम से सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
