वाराणसी
वार्ड नं. 27, मोहल्ला आज़ाद नगर (बजरडीहा) में विगत दो वर्षों से चली आ रही सीवर जाम एवं जलजमाव की गंभीर समस्या को लेकर आज क्षेत्रीय जनता के साथ जलकल विभाग कार्यालय पर शांतिपूर्ण धरना दिया गया।
धरने के दौरान जलकल महाप्रबंधक, सचिव व उच्च अधिकारी नगर आयुक्त के साथ बैठक में व्यस्त थे।
इसी बीच रेवड़ी तालाब चौकी इंचार्ज शिवम श्रीवास्तव धरना स्थल पर पहुँचे और उच्च अधिकारियों से फोन पर वार्ता की। उनके हस्तक्षेप के बाद तत्काल मौके पर कर्मचारियों को भेजकर साफ-सफाई कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन मिला।
अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि जब तक पूरी तरह संतोषजनक सफाई नहीं हो जाती, तब तक कार्य निरंतर जारी रहेगा। साथ ही स्थायी समाधान हेतु 10 दिन का समय माँगा गया। प्रशासन के इस आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया।
धरने में मुख्य रूप से अब्दुल्ला शाहिद,बाबू भारती सहित तमाम क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।
यदि निर्धारित समयावधि में समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्रीय जनता पुनः आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
भवदीयअमन यादवमहानगर अध
