वाराणसी न्यूज़ :-
खबर वाराणसी शहर से है जहां पर आर्य महिला हितकारिणी महापरिषद में सहायक रजिस्ट्रार द्वारा चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी परंतु डॉ दीक्षित ने न्यायालय में दो अन्य एसएलपी दाखिल कर दिया और उन्होंने उसमें यह दर्शाया की कोई वेद प्रबंध समिति नहीं है और ना तो किसी को किसी प्रकार का अधिकार है।
अवैधानिक रूप से सन् 2023 में आर्य महिला बाल विभाग को बंद करा दिया गया जहां पर अल्प आय वर्ग के बच्चों को कम फीस पर अच्छी शिक्षा प्रदान की जाती थी।

विद्यालय का कंप्यूटर सिस्टम व फर्नीचर उन लोगों द्वारा भेज दिया गया आर्य महिला नागरमल मुरारका मॉडल स्कूल में विगत कई वर्षों से कार्यवाहक प्रधानाचार्य से कम लिया जा रहा है।
कमेटी के लोगों ने फिर से चुनाव कराने की मांग की है।
प्रशासन द्वारा और यह अपील किया कि यह चुनाव निष्पक्ष तरीके से प्रशासन के देखरेख में हो क्योंकि उक्त लोग काफी धनबाद से मजबूत है चुनाव में गड़बड़ी कर सकते हैं।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से पद्मभूषण देवी प्रसाद द्विवेदी विनोद शंकर उपाध्याय, प्रोफेसर शैलेंद्र उपाध्याय, शिव प्रसाद श्रीवास्तव, हरिनारायण पांडे, सलभ शर्मा, सत्येंद्र मिश्रा, प्यारे सिंह, मुकेश पाठक, आलोक चंद्र भारद्वाज, सुनील पाठक गोपाल नारायण पांडे डॉक्टर विनोद कुमार पांडे राजीव नारायण पांडे डीएन त्रिपाठी पंकज चतुर्वेदी, डॉ राहुल पांडे संजय उपाध्याय बनारसी मिश्रा, अभिषेक नारायण पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – विवेक कुमार यादव
