वाराणसी – दीपावली छठ और आगामी त्योहारों के मद्देनजर शुक्रवार को अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय (सुरक्षा) शिव हरी मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने काशी विश्वनाथ धाम से लेकर दाल मंडी तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान पुलिस टीम में पटाखा की दुकानों और गोदामों की जांच की और सुरक्षा मानकों का बारीकी से निरीक्षण किया अपर पुलिस आयुक्त नेकहा अवैध रूप से पटाखे का भंडारण या अनुचित तरीके से बिक्री करना दंडनीय अपराध है पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अभियान में डीसीपी गौरव बंशवाल,एसीपी शुभम कुमार सिंह, चौक थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा, दशाश्वमेध थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस टीम ने कहा इस तरह के निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे ।
