वाराणसी
दिनांक 10.12.2025 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन, भ्रमण एवं अवस्थान कार्यक्रम के मद्देनज़र कैम्प कार्यालय पर सभी अधिकारियों को विस्तृत ब्रीफिंग देते हुए सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ नियंत्रण से संबंधित समग्र व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए।
महत्वपूर्ण मार्गों, संवेदनशील प्वाइंट्स, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, ड्रोन कैमरों द्वारा एयरियल मॉनिटरिंग, होटल–लॉज की गहन चेकिंग, सोशल मीडिया की सतत निगरानी तथा असामाजिक तत्वों पर विशेष दृष्टि रखने के निर्देश दिए गए।

वीआईपी मूवमेंट के दौरान निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने हेतु वैकल्पिक मार्ग, डायवर्जन, बैरिकेडिंग, रस्सों का उपयोग, रूफटॉप ड्यूटी तथा स्पष्ट प्वाइंटवार ब्रीफिंग पर विशेष जोर दिया गया, ताकि किसी भी संभावित अवांछित स्थिति पर त्वरित व प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।
ब्रीफिंग में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं कानून-व्यवस्था) शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध राजेश सिंह सहित कमिश्नरेट वाराणसी सहित समस्त राजपत्रित अधिकारीगण, प्र0नि0/थानाध्यक्ष तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
