वाराणसी–
वाराणसी में दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखने आई दिल्ली की महिला ज्योति ने अपनी चांदी की पायल खो दी थी। महिला के परिवार के साथ दशाश्वमेध घाट से गोदौलिया चौराहा के बीच पायल गुम हो गई थी।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पायल खोजकर महिला को लौटा दी।
उप निरीक्षक खुशबू सिंह, आरक्षी सविता त्रिवेदी और आरक्षी अनुज कुमार ने संयुक्त रूप से पायल खोजने के लिए अभियान चलाया और पायल को खोजकर महिला को सकुशल सुपुर्द किया। महिला ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
