वाराणसी
लोहता थाना क्षेत्र के कोटवां इलाके में होली और रमजान को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पीएसी बल के साथ संयुक्त रूप से पैदल गश्त की। कोटवां चौकी क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में पुलिस और पीएसी जवानों ने फ्लैग मार्च कर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी गई कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गश्त के दौरान डीसीपी प्रमोद कुमार, एडीसीपी नीतू कादयान, एसीपी संजीव शर्मा, लोहता थाना प्रभारी राजबहादुर मौर्य तथा कोटवां चौकी इंचार्ज मोहम्मद परवेज अपनी टीम और पीएसी बल के साथ मौजूद रहे।
डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि होली और रमजान के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और पीएसी की संयुक्त गश्त लगातार जारी रहेगी, ताकि दोनों समुदाय सुरक्षित वातावरण में अपने त्योहार मना सकें।
रिपोर्ट – रामबिलास यादव
