वाराणसी
दिनांक 06.02.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा पुलिस कार्यालय का निरीक्षण कर नवीनीकरण कार्यों की प्रगति, विभिन्न शाखाओं के लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों की सुव्यवस्थित व्यवस्था एवं कार्यस्थल की कार्यकुशलता पर विशेष बल देते हुए स्वच्छ एवं अनुशासित वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

पुलिस कर्मियों के 24 घंटे कर्तव्य निर्वहन को ध्यान में रखते हुए मेडिकल, टीए/डीए, वेतनवृद्धि, पदोन्नति, पेंशन एवं मृतक आश्रित नियुक्ति से संबंधित प्रकरणों का त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित बाबुओं एवं अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए।
यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी पत्रावली को अनावश्यक रूप से लंबित पाए जाने पर उत्तरदायित्व तय कर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही पुलिस कर्मियों एवं पेंशनरों को देयकों के भुगतान हेतु कार्यालय के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा मुख्यालय स्तर पर लंबित प्रकरणों की अद्यतन स्थिति नियमित रूप से प्राप्त करने के निर्देश भी प्रदान किए गए।
उक्त समीक्षा बैठक में अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) प्रमोद कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय अपूर्व पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी/सम्बन्धित शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
