उत्तरप्रदेश जल निगम के कर्मियों पेंशनरों ने 5 माह से वेतन पेंशन न मिलन एवं अन्य समस्याओं के समाधान हेतु एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।

वाराणसी –

वाराणसी उ०प्र० जल निगम के मुख्य अभियन्ता (ग्रामिण), वाराणसी क्षेत्र के कार्यालय पर वाराणसी क्षेत्र के जनपद वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, मीर्जपुर, भदोही, सोनभद्र के कर्मिकों एवं पेंशनरों ने अपनी विभिन्न माँगों को लकर एक दिवसीय धना/प्रदर्शन किया।

धरने के पश्चात आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी के माध्यम से मा० मुख्यमंत्री उ०प्र० सरकार को अपनी विभिन्न माँगों से संबन्धित ज्ञापन प्रेषित किया। उ०प्र० जल निगम एकीकृत संघर्ष मोर्चा के सलाहकार ३० गौरी शंकर सिंह कुशवाहा ने बताया दिनांक 9 सितम्बर 2021 को उ०प्र० जल निगम का विभाजन, जल निगम में सुधार हेतु उ०प्र० जल निगम (नगरीय) एवं उ०प्र० जल निगम (ग्रामिण) दो भागों में किया गया।

परन्तु विभाजन के पश्चात स्थिति में सुधार के बाजाय दिनों दिन स्थिति और खराब होती गयी एवं समस्याये बढ़ती ही चली गयी। अब स्थिति यह है कि कर्मिकों एवं पेंशनरों को पाँच माह से वेतन न मिलने से उनके परिवार ग्रस्त है। महगाई भत्ता भी छठे वेतन मान में 252 प्रतिशत के स्थान पर 212 प्रतिशत दिया जा रहा है।

उच्च न्यायालय के डबल बेंच द्वारा पारित आदेश के उपरान्त भी 4141 नियमित कर्मचारी फील्ड की सेवानिवृत्तिक देयकों को लम्बित रखा गया है। वर्ष 2021 से अवैधानिक रूप से मृतक आश्रितों की अनुकम्पा नियुक्तियों को रोक कर कर्मचारी परिवारों के साथ अन्याय किया जा रहा है। उ०प्र० जल निगम में अभी तक षष्टम वेतन मान लागू नहीं किया गया है. जिससे कर्मिकों एवं पेंशनरों में काफी रोष व्याप्त होने के कारण जोरदार धरना एवं प्रदर्शन किया गया।

वाराणसी स्थित उ०प्र० जल निगम के मुख्य अभियन्ता (ग्रामिण) कार्यालय पर सम्पन्न सभा को सम्बोधित करते हुए एकीकृत संघर्ष मोर्चा के क्षेत्रिय संयोजक इं० डी०एन० तिवारी, ज्योति श्रीवास्तव महामंत्री उ०प्र० जल निगम (नगरीय/ग्रामिण) कर्मचारी यूनियन, सुरेश कुमार श्रीवास्तव कर्मचारी यूनियन, प्रेमदास क्षेत्री अध्यक्ष

कर्मचारी महासंघ, राजनम एवं प्रकाश सिंह कर्मचारी यूनियन, मो० अतहर खाँ, भदोही ने भी जल निगम प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि उ०प्र० जल निगम (नगरीय) की 12 सूत्रीय एवं उ०प्र जल निगम (ग्रामिण) 7 सूत्रीय समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो अब धार्मिक एवं पेंशनरों चुप बैठने वाले नही है और लम्बी लड़ाई के लिए कमर कस चुके है।

समाधान न होने पर दिनांक 05, 06 एवं 07 अगस्त को जल निगम मुख्यालय 6-राणाप्रताप मार्ग,लखनऊ पर तीन दिवसीय प्रदेश व्यापी ध्यानाकर्षण धरना प्रदर्शन किया जायेगा। सभा को संबोधित करते हुए उमेश झाँ, भोलानाथ कर्मचारी यूनियन, रामदुलार, रामनारायण, वेचन राम शर्मा, अरुण कुमार सिंह, विद्याधर तिवारी।

ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *