नगर निगम का महा सफाई अभियान अनवरत जारी
तीसरे दिन 22 टन अतिरिक्त कूड़े का किया गया निस्तारण
वाराणसी –
नगर निगम, वाराणसी द्वारा चलाये जा रहे महा स्वच्छता सफाई अभियान के आज तीसरे दिन मा0 महापौर अशोक कुमार तिवारी ने स्वंय झाड़ू लगाकर शहर वासियों को स्वच्छता बनाये रखने का संदेश दिया गया है। नगर निगम, वाराणसी द्वारा यह स्वच्छता का महा अभियान दिनांक-15 अगस्त तक चलाया जा रहा है,

जिसमें प्रतिदिन सुबह नगर निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारी अभियान में शामिल हो रहे हैं। मा0 महापौर के द्वारा आज सुबह कंदवा स्थित कर्मदेश्वर मंदिर के परिसर में एवं कुंड पर झाड़ू लगाकर सफाई की गयी। अपर नगर आयुक्त सविता यादव के द्वारा नाटी इमली भरत मिलाप में सफाई की गयी।

अपर नगर आयुक्त संगम लाल ने बंगालीटोला क्षेत्र में, अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता ने पितृकुण्ड क्षेत्र के रामकुंड में, सहायक नगर आयुक्त मृत्युजंय नारायण मिश्र के द्वारा सुर्यकुण्ड क्षेत्र में, सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव के द्वारा जंगमवाणी क्षेत्र में, सहायक नगर आयुक्त इन्द्र विजय यादव के कंदवा कर्मदेश्वर मंदिर एवं नेवादा क्षेत्र में सफाई अभियान में उपस्थित होकर सफाई की गयी। आज के अभियान में 22 टन अतिरिक्त कूड़े का निस्तारण किया गया।