वाराणसी

बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सुबह से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लाखों की संख्या में भक्तों ने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया और पापों से मुक्ति के लिए प्रार्थना की। माघ मास में पड़ने वाले बसंत पंचमी स्नान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
गंगा घाट पुरोहित अजय कुमार तिवारी ने बताया कि इस दिन माताएं और बहनें अपने घरों से निकलकर मां सरस्वती की आराधना करती हैं और गंगा स्नान कर आशीर्वाद प्राप्त करती हैं।

श्रद्धालु पीले वस्त्र धारण कर, पीले फूल, पीले फल और पीले मिष्ठान अर्पित कर दान-पुण्य करते हैं तथा अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।

काशी की माताएं और बहनें गंगा स्नान के पश्चात दान-पुण्य कर ऋतु फल अर्पित करती हैं और भगवान को भोग लगाकर अपने दिन की शुरुआत करती हैं।
इसके साथ ही पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया।
