वाराणसी
जन कल्याण परिषद् उत्तर प्रदेश के तत्वावधन में होली मिलन व कवि सम्मेलन अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट राम कटोरा के सभागार में मनाया गया , जिसकी अध्यक्षता संस्था के प्रदेश अध्यक्ष गंगा सहाय पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर शहर के जाने- मानें कवि शायर उपस्थित होकर सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी ,
अध्यक्षता कर रहे गंगा सहाय पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है लोग गले मिलकर एक दूसरों में खुशियां बांटते हैं , पर्व कोई भी हो हमें मिलकर रहने का संदेश देते हैं।
इस अवसर पर निम्नलिखित रचनाकारों ने काव्य पाठ किया।
सर्व दीपक दबंग , प्रदीप कुमार , गणेश सिंह प्रहरी ,डा० प्रताप शंकर दूबे , रामजतन पाल सज्जन , डा० आलोक मिश्रा , भुलक्कड़ बनारसी , जितेन्द्र श्रीवास्तव टोपी, सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध , राकेश दूबे , आनन्द कृष्ण मासूम , अमित मिश्रा ,विजय चन्द्र त्रिपाठी , डा० सुशील पांडेय , इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक, परमहंस तिवारी परम, चिंतित बनारसी , कवियत्री पूनम गुप्ता, ने काव्य पाठ कर खूब वाहवाही बटोरी व राजेश कुमार मिश्रा नेहरू पाण्डेय , आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन कवि सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध ने व धन्यवाद ज्ञापन संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस पी श्रीवास्तव ने किया।
रिपोर्ट – सुनील सिंह राजपूत
