वाराणसी
दिनांक 28.02. 26 को थाना कैंट कमिश्नरेट वाराणसी पर आगामी त्योहार होली तथा रमजान के मद्देनजर सहायक पुलिस आयुक्त कैंट के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कैंट व समस्त चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक मय फोर्स की मौजूदगी

में हिंदू और मुस्लिम समाज के संभ्रांत व्यक्तियों व क्षेत्र के लोगों के समक्ष पीस कमेटी की मीटिंग बुलवाकर आगामी होलिका दहन, रमजान व होली के त्यौहार को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु उनकी समस्याओं को प्रश्नवार पूछ कर उनके समाधान आदि की चर्चा की गई।
