वाराणसी– सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव की वजह से शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। यह सुनवाई जिला जज संजीव शुक्ला की अदालत में होनी थी। अब सात जनवरी को सुनवाई होगी।
मामला बीते वर्ष सितंबर का है। आरोप है कि राहुल गांधी ने अमेरिका में सिख समुदाय के लोगों के लिए बयान दिया था। कहा था कि सिखों के लिए भारत में माहौल ठीक नहीं है। इसी मामले में तिलमापुर सारनाथ निवासी नागेश्वर मिश्र ने निगरानी वाद दाखिल किया है। इस पर जिला जज की अदालत सुनवाई कर रही है।
