वाराणसी
दिनांक 19 जनवरी 2026 को 36वीं वाहिनी पीएसी के गौरवशाली स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में वाहिनी परिसर में हर्षोल्लास के साथ भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शस्त्र पूजन एवं हवन स्थापना दिवस के पावन अवसर पर सर्वप्रथम प्रातः काल वाहिनी के क्वार्टर-गार्ड पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सेनानायक डॉ0 अनिल कुमार पाण्डेय (आईपीएस) एवं उनकी धर्मपत्नी नीलम पाण्डेय द्वारा विधि-विधान से शस्त्र पूजन एवं भव्य हवन संपन्न किया गया।

इस अनुष्ठान में विश्व शांति, राष्ट्र सुरक्षा और जवानों के कल्याण की मंगल कामना की गई।

शस्त्र पूजन के उपरांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज कुमार सोनकर (आईपीएस), पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG), वाराणसी अनुभाग का वाहिनी में आगमन हुआ। सेनानायक द्वारा उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर ससम्मान स्वागत किया गया। इसके उपरांत, परेड ग्राउंड पर डीआईजी को सलामी (Guard of Honor) दी गई, जहाँ उन्होंने भव्य परेड का निरीक्षण किया। कौशल प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक आयोजन स्थापना दिवस के उल्लास को बढ़ाते हुए जवानों और बच्चों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया:
आरटीसी (RTC) और बटालियन प्लाटून द्वारा शानदार ‘प्लाटून ड्रिल’ का प्रदर्शन किया गया।

जवानों द्वारा सोलो और जोड़ी में कठिन आसनों का प्रदर्शन कर शारीरिक दक्षता का परिचय दिया गया। ड्रिल के पश्चात विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

इस अवसर पर सेनानायक डॉ0 अनिल कुमार पाण्डेय ने वाहिनी की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि डीआईजी मनोज कुमार सोनकर ने जवानों के अनुशासन और कौशल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। अंत में सेनानायक ने सभी को बधाई देते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कर्तव्य निर्वहन की शपथ दिलाई।

सम्मान समारोह एवं मेला उद्घाटन संबोधन के पश्चात, मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट सेवा के लिए विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महाकुंभ सेवा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के उपरांत डीआईजी ने वाहिनी परिसर में आयोजित भव्य मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया।

उन्होंने वाहिनी की समस्त कंपनियों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया और जवानों के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में नीलम पाण्डेय, वाहिनी के समस्त राजपत्रित अधिकारी, शिविर पाल तथा भारी संख्या में पुलिस कर्मचारी गण सपरिवार उपस्थित रहे।
