क्वींस कॉलेज में प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए 200 छात्र छात्राएं, IIT JEE और NEET की निःशुल्क कक्षाओं की हुई शुरुआत, अगली प्रवेश परीक्षा 10 अप्रैल को होगी

पीएम श्री राजकीय क्वींस कॉलेज वाराणसी में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा में 200 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। साथ ही कक्षा 11वीं के मेघावी छात्रों के लिए IIT JEE और मेडिकल की निःशुल्क कक्षाओं की शुरुआत हुई।

निःशुल्क आईआईटी और नीट की कक्षाओं का उद्घाटन L1 कोचिंग के निदेशक बृजेश सिंह और विद्यालय के प्राचार्य सुमित कुमार श्रीवास्तव, परीक्षा प्रभारी विजय भारतीय सिंह, शिक्षिका सुमी मिश्रा, राजेश उपाध्याय, BHU IIT से Mtech श्री इम्तियाज अंसारी सहित अन्य लोगों को उपस्थित में हुआ।

उद्घाटन सत्र में विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि ईमानदारी, मेहनत और समर्पण भाव से की गई तैयारी से सभी छात्रों को इतिहास बनाना है। विद्यालय की गरिमा के अनुरूप अपने प्रदर्शन को बनाए रखना है। अपनी सफलता से सरकारी संस्थानों के प्रति नज़रिया बदल देना है। निदेशक बृजेश सिंह ने छात्रों को नियमित रूप से कक्षा में आने के लिए निर्देशित किया। छात्रों को निःशुल्क हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।
प्राचार्य सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बालिकाओं के लिए प्रवेश निःशुल्क करने के बाद संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। प्रवेश फॉर्म विद्यालय में मिल रहा है। क्वींस कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की अगली तिथि 10 अप्रैल है।
