वाराणसी
चौक थाना क्षेत्र के जालपा देवी मार्ग पर स्थित एक खंडहर टाइप मकान में बुधवार को आग लग गई। सूचना मिलते ही पियरी चौकी प्रभारी संदीप सिंह मौके पर पहुंचे और तत्काल अग्निशमन दल को सूचित किया। अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, जिससे किसी तरह की कोई विशेष क्षति नहीं हुई है।

पियरी चौकी प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन दल ने कड़ी मेहनत की, जिससे आग को आगे नहीं फैलने दिया गया।
स्थानीय लोगों ने अग्निशमन दल की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और कहा कि इससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। उन्होंने बताया कि खंडहर मकान में कोई नहीं रहता था, इसलिए किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
