वाराणसी –
दिनांक 01.12 .2025 को 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर,वाराणसी में डॉ0 अनिल कुमार पाण्डेय (आईपीएस)-सेनानायक के दिशा -निर्देशन व उपस्थिति में अधिवर्षत्ता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी /कर्मचारीगण का विवरण
1- राजेश विमल सिंह – गुल्मनायक
2- सुरेंद्र सिंह – मुख्य आरक्षी
3- अब्दुल कयूम खां – मुख्य आरक्षी
4- श्याम देव सिंह – मुख्य आरक्षी
सेनानायक द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों से उनके परिवार जनों, बच्चों के बारे में व सेवानिवृत्ति के पश्चात उनके निवास स्थान के बारे में पूछा गया तथा सेवा काल के दौरान के अपने अनुभवों को साझा करने हेतु कहा गया. सेवानिवृत्ति हो रहे कर्मियों द्वारा सेवा काल के दौरान अपने-अपने अनुभवों को साझा किया गया।

महोदय द्वारा समस्त सेवानिवृत हो रहे कर्मियों को सेवानिवृत्ति के पश्चात भी वाहिनी आते- जाते रहने एवं संपर्क में बने रहने हेतु प्रेरित किया गया. महोदय द्वारा बताया गया कि सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों से विभाग में अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ रहकर अपने कार्यों के प्रति लग्न एवं समर्पण रहते हुए सेवा पूरी करना हमें एक सीख देती है, सेवानिवृत्ति जीवन की नई पारी की शुरुआत है ,अपने परिवार,संबंधियों के बीच समय बिताने का मौका है।
सेनानायक द्वारा सेवानिवृत हो रहे कर्मियों को सम्मान पूर्वक विदाई की गई, उन्हें माल्यार्पण कर अंग- वस्त्र प्रदान किया गया एवं स्मृति चिन्ह के साथ अन्य भेंट दे कर सम्मान पूर्वक विदाई की गई। महोदय द्वारा सेवाकाल के दौरान विभाग के प्रति कर्तव्यनिष्ठ व निष्ठापूर्वक रहकर सकुशल सेवानिवृत्त होने पर काफी सराहना की गई व जीवन के अगले सफर के लिए शुभकामनाएं के साथ दीर्घायु होने की कामना की गई व प्रशंसा- पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर SBI उप प्रबंधक,प्रबंधक BOB रामनगर, द्वारा सेवानिवृत्ति हो रहे कर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना करके शुभकामनाएं प्रेषित की गई. सहायक सेनानायक द्वारा भी सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों की उनके कार्य कुशलता एवं कर्तव्य निष्ठा को लेकर काफी प्रशंसा की गई व अच्छा स्वास्थ्य व सुखमय जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर जीवन के अगले सफर के लिए शुभकामनाएं दी गई एवं वाहिनी आते- जाते रहने हेतु प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर कैलाश नाथ यादव -शिविरपाल, अजीत प्रताप सिंह-दलनायक, हरिओम राय-प्रधान लिपिक, देवेश यादव-प्रभारी आँकिक शाखा , सुरेंद्र कुमार -सूबेदार मेजर संजय सिंह-प्रभारी, CR सहित वाहिनी के समस्त अधिकारी /कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
.
