कक्षा पांच तक के स्कूल फिर बंद, 29 को खुलने की संभावना भी कम
वाराणसी
अत्यधिक ठंड, घने कोहरे व शीतलहर में लगातार वृद्धि को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद वाराणसी में कक्षा प्री-प्राइमरी से कक्षा पांच तक के सभी विद्यालय फिर बंद कर दिए गए हैं। 27 को गुरु गोविंद जयंती और 28 को रविवार है। इस प्रकार अब विद्यालय सोमवार 29 दिसंबर को खुलने हैं पर ठंड को देखते हुए ऐसा लगता है कि अब स्कूल सीधे नया साल 2026 में ही खुलेंगे।
हालांकि छुट्टी को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा, जबकि विभागीय एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए शिक्षक एवं कर्मचारी पूर्व की भांति विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश राजकीय, परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, निजी मान्यता प्राप्त तथा सीबीएसई, आइसीएसई सहित सभी बोर्डों पर लागू होगा।
