वाराणसी
देश की प्राचीनतम एवं प्रतिष्ठित शैक्षिक धरोहर पीएम श्री राजकीय क्वींस कॉलेज वाराणसी में 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, पद्म श्री नामांकित, 150+ राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित प्रसिद्ध हिंदी लेखिका और राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद की झारखंड राज्य अध्यक्ष डॉ मेघा रानी 7 मार्च को वाराणसी में बालिकाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए जागरूकता कार्यक्रम के लिए योजना प्रस्तावित करने के संबंध में आएंगी।
ध्यातव्य है पिछले वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन कि पीएम श्री राजकीय क्वींस कॉलेज वाराणसी में 234 वर्षों के पश्चात बालिकाओं का प्रवेश प्रारंभ हुआ था। डॉक्टर मेघा रानी बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और हिंदी भाषा के उत्थान के लिए लगातार विश्व स्तर पर प्रयास कर रही हैं।
माननीय प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में राजकीय विद्यालयों की बालिकाओं को शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति विशेष जागरूक अभियान प्रस्तावित करने हेतु पीएम श्री राजकीय क्वींस कॉलेज वाराणसी में आएंगी।
