वाराणसी –
श्री शिवप्रसाद मंडलीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक में दैनिक भास्कर डिजिटल द्वारा प्रेरणा उत्सव के अवसर पर एक ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अस्पताल को 10 व्हील चेयर भी भेंट की गईं, जिससे मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी होगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नीलकंठ तिवारी उपस्थित रहे।
उन्होंने रक्तदान शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि समाज में इस प्रकार के प्रयास सामुदायिक स्वास्थ्य और सेवा की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।
दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित यह प्रेरणा उत्सव समाजसेवा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनहितकारी गतिविधियों को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
