वाराणसी
जैतपुरा थाना क्षेत्र के नाख्खीघाट पुल की ओर जाने वाले तिराहे पर थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा अपनी पूरी टीम के साथ जोरदार चेकिंग अभियान चलाते नजर आए।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने आने-जाने वाले वाहनों को रोककर कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट सहित अन्य सुरक्षा मानकों की सख्ती से जांच की।
अचानक हुई इस कार्यवाही से तिराहे पर कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति भी बनी, लेकिन पुलिस कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए ट्रैफिक को नियंत्रित रखा।
वही थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराध पर नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
