वाराणसी –
चंद्रशेखर फाउंडेशन के अध्यक्ष हिमांशु सिंह द्वारा पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) बृजेश सिंह को राष्ट्र “गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। चंद्रशेखर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने पूर्व एमएलसी को हार्दिक बधाई हार्दिक शुभकामनायें दिया।
चंद्रशेखर फाउंडेशन, बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित थे, पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने कहा की राष्ट्रहित व पर्यावरण हित में चंद्रशेखर फाउंडेशन का कार्य सराहनीय है। श्री सिंह ने कहा की पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग की चपेट में पर्यावरण असंतुलित व दूषित होता जा रहा है पर्यावरण संरक्षण के लिए भारत सहित पूरी दुनिया के लोगों को पर्यावरण बचाने का संकल्प के साथ पौधारोपण करना चाहिए,
श्री सिंह ने कहा की वेद और शास्त्र में भी पेड़ों पूजा व पेड़ की महत्ता का वर्णन है, भारत में पेड़ को भगवान की संज्ञा दी गई है, चंद्रशेखर फाउंडेशन के पदाधिकारियों में मुख्य रूप से मणिशंकर राय, सूरज राय, राजकुमार यादव, अंकित सोनकर, अरुण पांडेय आदि लोग उपस्थित रहें।