रोहनिया – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिन के अवसर पर रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के शूलटकेश्वर मंडल के कर्दमेश्वर मंदिर पर विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी के साथ 75 किलो का केक काटकर एक दूसरे को खिलाते हुए बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मोदी जी की 75 वां जन्मदिन मनाया तथा उनकी दीर्घायु हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

इसके साथ-साथ राजातालाब में रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ,खंड विकास अधिकारी आराजी लाइन सुरेंद्र सिंह यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह पटेल, क्षेत्रिय अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल, तथा रानी बाजार में सेवापुरी विधायक नील रतन पटेल नीलू की प्रतिनिधि अदिति पटेल,भास्करा तालाब पर एमएलसी एवं भाजपा जिलाध्यक्षहंसराज विश्वकर्मा,सुसुवाही पंचायत भवन पर पार्षद सुरेश पटेल गुड्डू, शुलटंकेश्वर मंदिर पर पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह,गंगापुर में नगर पंचायत अध्यक्ष स्नेह लता सेठ प्रतिनिधि सत्यम सेठ, जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, उदयभान सिंह उदल ,बब्बूसिंह ने भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गणों के साथ 75 किलो लड्डू वितरण किया।
इस दौरान मुख्य रूप से सुभाष गुप्ता, बिहारी लाल सेठ, रोहित मोदनवाल ,संदीप कुमार सिंह मिंटू सिंह, कुबेर चंद्र गुप्ता ,राकेश कुमार शर्मा रमेश शर्मा ,धर्मेंद्र यादव, रोशन, उमेश नारायण पांडे, पप्पू जायसवाल, विपिन पांडेय, राकेश सिंह ,डॉ विपिन बिहारी सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – रामविलास यादव
