लोहता
मनोरथपुर सरहरी में ‘चलो बुद्ध की ओर’ कार्यक्रम के अंतर्गत 10 मार्च, मंगलवार को बुद्ध कथा का भव्य आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम बुद्ध ज्योति भंते जी के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें कथा वाचन चंद्रजीत गौतम द्वारा किया गया।कार्यक्रम के संयोजक दीप ज्योति भास्कर रहे, जबकि व्यवस्थापक के रूप में रविंद्र कुमार मौर्य, रामनाथ भारती, मंजेश सरोज, रामविलास मौर्य, राजेश यादव, गोपी भारती, पुनीत कुमार और बंटी कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।

इस अवसर पर बुद्ध के उपदेशों और उनके विचारों को याद करते हुए लोगों को शांति, करुणा और मानवता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने बताया कि भगवान बुद्ध का संदेश आज भी समाज के लिए उतना ही प्रासंगिक है, जितना उनके समय में था।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बुद्ध के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया और समाज में भाईचारे व सद्भावना को बढ़ावा देने की बात कही।
