वाराणसी
होली त्यौहार के दृष्टिगत निरीक्षण के दौरान कैंट स्टेशन के सामने मॉडर्न एग्रो एंड फूड प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड बदलापुर जौनपुर की वितरण वाहन टाटा up62bt5808 पर विक्रय हेतु भंडारित क्रीम जो कि 4 प्लास्टिक के डिब्बों में भंडारित थी, पर लेबलिंग सम्बन्धित सूचना न होने और गुणवत्ता पर संदेह के आधार पर मैनेजर गुरप्रीत सिंह की उपस्थिति में नमूना लिया गया और 198 किलोग्राम क्रीम मूल्य लगभग 80,000 को जब्त किया गया।

साथ ही वितरण वाहन से ही फुल क्रीम दूध ब्रांड मॉडर्न फ्रेश का नमूना संग्रहित किया गया। खाद्य कारोबार करता को फूड ग्रेड प्लास्टिक के डिब्बों में खाद्य पदार्थों के भंडारण हेतु निर्देशित किया गयाl
गंगापुर में गुरुचरण गुप्ता की दुकान से 30 kg आलू पापड़ खराब दशा में पाए जाने पर विनष्ट कराया गया है जिसकी अनुमानित मूल्य रुपया 6000 है।

टीम में जगदीश नारायण सिंह, पंकज यादव, राजेश शामिल रहे।
रिपोर्ट – रामबिलास यादव
