वाराणसी
बड़ागांव थाना क्षेत्र के बसनी तिराहे पर बुधवार को थाना प्रभारी अजय कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने सड़क पर अतिक्रमण कर रहे लोगों को हटाया और साथ ही गलत दिशा से आ रहे वाहनों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की।
थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि अतिक्रमण और गलत दिशा से आ रहे वाहनों के कारण क्षेत्र में यातायात की समस्या उत्पन्न हो रही थी, जिसे दूर करने के लिए यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की और कहा कि इससे क्षेत्र में यातायात की समस्या दूर होगी। उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रखें।
